Loading Now
×

BCA अंडर -16क्रिकेट : जयंत गौतम का शानदार नाबाद शतक से बेगूसराय जीता।

पटना : बिहार क्रिकेट ऐशोंसिएशन के तत्वाधान में श्यामालाल सिन्हा अंडर 16 इण्टर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में डीएलसीएल खिलाड़ी जयंत का बल्ला जमकर बोला। जयंत ने महज़ 70 गेंदों में दस चौके एवं तीन छक्के की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेला।

बताते चले कि अंडर 16 के इस उद्घाटन मुक़ाबला मेज़बान टीम बेगूसराय एवं सहरसा के बीच खेला गया। बेगूसराय की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में जयंत के शतक, पृथ्वी राज के 91 रन एवं पुष्पम राज के 52 रनों के बदौलत सहरसा को 345 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम महज़ 79 रनों पर ढेर हो गई। सहरसा के बल्लेबाज़ दानिश ने सर्वाधिक 25 रन बनाये। इस मैच में मेन ऑफ दि मैच पृथ्वीराज को उनके 91 रन व चार विकेट के लिये दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment