Loading Now
×

बीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 लीग में समस्तीपुर ने सहरसा को 9 विकेट से हराया ।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम के मैदान पर आयोजित श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया।

सहरसा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया सहरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बनाए सहरसा की ओर से मो हमजा सफरोज ने 28 रन बनाए और दानिश आलम ने 22 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से नीतीश ने 4 विकेट प्राप्त किए

जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम आसानी से 1 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया समस्तीपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में समस्तीपुर के कप्तान वैभव सूर्यवंशी नवाद 59 रनों की पारी खेली और वही कुमार आदित्य ने बार नाबाद 12 रन बनाए सहरसा की ओर से दानिश ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत समस्तीपुर ने सहरसा को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के नीतीश को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया। इस अवसर पर बीसीए पैनल के अंपायर वेद प्रकाश और अमित रंजन थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे वही ऑफलाइन स्कोरर के रूप में जितेंद्र कुमार थे सेंट्रल जोन के कोऑर्डिनेटर ललन लालित्य ने बताया कि कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment