Loading Now
×

बीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट में मुजफ्फरपुर ने खगरिया को 6 विकेट से पराजित किया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल जोन में मुज़फ़्फ़रपुर की टीम ने खगड़िया को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया ।खगड़िया टीम के कप्तान आर्यन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया ।

खगड़िया की टीम ने बल्लेबाज निलेश के 24 रन एवम् उत्कर्ष के 23 रन की बदौलत 30 ओवर पाँच गेंद खेलकर मात्र 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । मुज़फ़्फ़रपुर की तरफ़ से गेंदवाजी करते हुए आर्यन ने चार ,उत्कर्ष एवम् विक्रम ने दो -दो विकेट झटके ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुज़फ़्फ़रपुर टीम ने सलामी बल्लेबाज़ आदित्य सिन्हा के बेहतरीन नाबाद 79 रन की बदौलत आसानी से 29वें ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत लिया । खगड़िया के गेंदबाज़ संयोग दो ,प्रिंस और सूरज ने एक -एक विकेट झटके । मुज़फ़्फ़रपुर के गेंदबाज आर्यन को चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि बरौनी तेलशोधक मज़दूर यूनियन के उपाध्यक्ष राजनीति सिंह के हाथों दिया गया ।

इस अवसर पे बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवम् अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे ।मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरिंग राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरिंग जीतू कुमार कर थे ।टूर्नामेंट के संयोजक ललन लालित्य ने बताया कि सेंट्रल जोन का अंतिम मैच बेगूसराय एवम् खगड़िया के बीच 28 मई को खेला जायेगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment