Loading Now
×

Turf Arena Under-17 Cricket Tournament में रॉयल स्टार ने 6 विकेट से टर्फ एरिना को हराया

पटना:  खुशी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित टर्फ एरिना अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Turf Arena Under-17 Cricket Tournament) में आज खेले गए मुकाबले में रॉयस स्टार ने टर्फ एरिना जूनियर को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। मंजीत को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित कुमार डिंपल द्वारा दिया गया।

टर्फ एरिना की जूनियर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टर्फ एरिना की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत के तीन बल्लेबाज बिना रन बनाए आउट हो गए। तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद प्रणय ने 22 और अभिनव ने 38 रन बनाए। इस दोनों के अलावा के दुर्गेश ने 12 रन बनाए और टीम के स्कोर को 97 रनों तक पहुंचाया। रॉयल स्टार के लिए गेंदबाजी करते हुए गोपाल ने 3, मंजीत ने 2, प्रतीक सिन्हा ने 3 और आयान ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्टार ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। रॉयल स्टार के लिए मंजीत ने 28, अमृत ने 28 और शानू ने नाबाद 21 बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया। टर्फ एरिना के लिए आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा अभिजीत ने 1 विकेट चटकाए।

Previous post

परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में संत माइकल हाईस्कूल ए व गया यूथ सीसी विजयी

Next post

बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में मृगंक के फिरकी में फंसा बेल्ट्रान, 8 विकेट से जीता बासा

Post Comment