Loading Now
×

टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर 16 रनों से विजयी।

किशनगंज : टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर बनाम एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ठाकुरगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की सीरीज का आज तीसरा मैच रुईधासा मैदान किशनगंज में 25-25 ओवरों का खेला गया।मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बालासोर ओड़िशा में हुए ट्रेन हादसे मैं मृतकों के लिए 2 मिनट का सोक रखा ।

2/0 की अजय बढ़त के साथ आज टारगेट क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाएं जिसमें मोहम्मद आबिद ने 27 रन अहान प्रथम ने 26 रन देव ने 25 रन एवं अंबर नयन ने 12 रनों का योगदान दिया वही एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ठाकुरगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित सोरेन ने तीन विकेट उदय कुमार साह ने दो विकेट शांतनु कुमार ने दो विकेट एवं युवराज राय ने एक विकेट हासिल किया

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ठाकुरगंज ने 6 विकेट नुकसान पर 135 रन ही बना सकी जिसमें प्रिंस कुमार ने 32 रन किशन कुमार ने 28 रन रवि कुमार ने 18 रन उदय कुमार साह ने 12 रन एवं आनंद यादव ने 11 रनों का योगदान दिया। कसी हुई गेंदबाजी 5 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच प्रियांशु को अकाश झा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया

वहीं उप विजेता टीम को नंदन मंडल उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया एवं विजेता टीम को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन एवं कोच गणेश शाह ने विजेता ट्रॉफी प्रदान किया। आज के मैच के अंपायर थे सलीम खान एवं आकाश झा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment