तीसरे मुकाबले में पिंक पॉयनियर्स ने ब्लू ब्लास्टर्स को एक पाली व 35 अंक से हराया। पिंक पॉयनियर्स की टीम ब्लू ब्लास्टर्स पर पूरी तरह से भारी पड़ी। एक पाली में पिंक पॉयनियर्स ने 43 अंक हासिल किये। दूसरी पाली उसे खेलने की जरुरत नहीं पड़ी।
पिंक पॉयनियर्स की ओर से श्रुति सिंह ने 15 जबकि रागिनी कुमारी ने 2 अंक हासिल किया। ब्लू ब्लास्टर्स की ओर से गरिमा ने 2 और सुमन ने भी 2 अंक हासिल किये।
पहले दिन यानी 8 जून को दूसरे सत्र में खेले गए मैच में ब्लू ब्लास्टर ने व्हाइट वारियर्स को 2 अंक, गोल्डन गर्ल्स ने रेड रेंजर्स को 2 अंक और पिंक पॉयनियर्स ने येलो योद्धा को 39 रन से हराया।
दूसरे दिन खेले गए मैचों का उद्घाटन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू, संत मैरी स्कूल के सेक्रेटरी फादर प्रभु दास और स्कूल के प्राचार्य फादर पैकियम बास्कर वी ने खिलाड़ियों से परिचयर प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत स्कूल के शिक्षक अनीस और अशोक सिंह ने किया।
Post Comment