Loading Now
×

भारती क्लब मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

  • *भारती क्लब जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में।*
  • *सुपर सिक्स के आखरी लीग मैच में भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।*
  • *देवाशीष की घातक गेंदबाजी,लिए सात विकेट।*
  • *दीपक राज और अंकित सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में ही टीम को दिला दी जीत।*

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मैच में फिरकी गेंदबाज देवाशीष के बदौलत भारती क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को एक अहम मुकाबले में 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गायत्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 21 ओवर में ही 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश ने जहा 31 रन बनाए वही रंजन ने 20 एवम आदित्य ने 12 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से बाए हाथ के फिरकी गेंदबाज देवाशीष ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में 4 मेडन,22 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। वही प्रकाश ने 2 एवम राहुल किशोर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 7 ओवर में ही जीत के लिए आवश्यक 95 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए।भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज दीपक राज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए वही अंकित सिंह ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 38 रन बना डाले।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के देवाशीष को दिया गया।*

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment