Loading Now
×

अभ्यास मैच में राजहंस टारगेट क्लब 150 रनो से विजयी।

किशनगंज : ड्रीम इलेवन धरमगंज बनाम राजहंस@टारगेट क्लब के बीच आज एक अभ्यास मैच रुईधासा मैदान किशनगंज में 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें राजहंस @टारगेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए जिसमें नंदन मंडल ने 59 गेंदों का सामना कर 11 चौके एवं 5 छक्कों की मदद से 93 रन रितिक ने 31 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन मुकेश सिंह ने 22 गेंदों का सामना कर 2 चौके एवं 3 छक्के की मदद से 34 रन एवं बलविंदर सिंह ने 10 गेंदों का सामना कर 7 चौके की मदद से 28 रन बनाए वही ड्रीम 11 धरमगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास शर्मा ने 3 विकेट अभिनव कुमार ने दो विकेट बापी ने दो विकेट एवं राजा दास ने एक विकेट हासिल किया।

246 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम 11 ने15.1ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन ही बना सकी जिसमें विकास शर्मा ने 34 गेंदों का सामना कर 6 चोको की मदद से 31 रन एवं अनुराग जैन ने 5 गेंदों का सामना कर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए वही राजहंस@टारगेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए इनाम जमील ने 4 विकेट बलविंदर सिंह ने 2 विकेट एंव आकाश मुकेश फैजल खान ने एक-एक विकेट हासिल किया शानदार बल्लेबाजी 59 गेंदों में 93 रन बनाने वाले राजहंस@ टारगेट के नंदन मंडल को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच नंदन मंडल को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश शाह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे बाबर अली एवं निलेश सिंह।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment