Loading Now
×

विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए विजयी

पटना। स्थानीय संपतचक के जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए ने वाईसीसी बी को 67 रन से हराया। वाईसीसी बी की यह लगातार दूसरी हार है।
टॉस जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कप्तान आदित्य राज के 87 रन की मदद से जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए ने 33.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी बी की टीम 37 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के रवि कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए : 33.1 ओवर में 189 रन पर ऑल आउट प्रत्यूष विधु 14,रिषभ राज 36,आदित्य राज 87,अंशु राज 20,अतिरिक्त 12 दिव्यांश 3/26, युवराज 2/27, आशीष कुमार 2/50, तौसिफ खान 2/16,प्रिंस कुमार 1/11

वाईसीसी बी : 37 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट रौशन कुमार 25,नितिन कुमार नाबाद 33,तौसिफ खान 10, युवराज 10, अतिरिक्त 21, आदित्य राज 2/21, दिवाकर झा 1/17,प्रियांशु सिंह 1/22, प्रियांशु मिश्रा 4/30, परवेश 1/7

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment