Loading Now
×

बिहार सेंट्रल स्कूल की टीम प्रथम मदर टेरेसा अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना : रोज पब्लिक हाई स्कूल को 37 रनो से हराकर बिहार सेंट्रल स्कूल की टीम प्रथम मदर टेरेसा अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गई। आज के खेले गए सेमिफाइनल मुकाबले में पिछले मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी टॉस जीतकर बिहार सेंट्रल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार सेन्ट्रल स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रनो का स्कोर बनाया। जिसमे अभिनव 23 रन ,आदित्य 22 रन ,राजवीर ने 19 रनो का योगदान किया। गेंदबजी में सुभम को तीन विकेट ,प्रिंस ,सत्यम और आर्यन को दो-दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी रोज़ पब्लिक हाई स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 138 रन ही बना सके जिसमे टीम के लिए सत्यम 41 रन और सुभम ने 19 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में अनमोल को तीन ,नेहाल और सक्षम को दो -दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच अनमोल को रणजीत यादव ने दिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment