पटना जिला क्रिकेट लीग में रैनबो.सी.सी विजयी
पटना : आज पटना जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में रैनबो.सी.सी और पी.एम.सी.एच के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया।
आज के मैच में रैनबो.सी.सी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 35 ओवर्स में 8 विकेट पे 205 रन बनाये।
रैनबो.सी.सी की ओर से राहुल रंजन ने 44 , प्रशांत कुमार प्रणय ने 35 और अजीत कुमार ने नाबाद 31 रनों की पारी खेले। जवाब में पी.एम.सी.एच की टीम 25 ओवर्स में 137 रनों पे सिमट गयी। पी.एम.सी.एच की ओर से सुशील ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। रैनबो.सी.सी की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत कुमार प्रणय ने 7 ओवर्स में 36 रन खर्च कर 5 विकेट प्राप्त किये। और इस तरह से रैनबो.सी.सी की टीम ने इस मैच को 68 रनों से जीत लिया।मैच में प्रशांत कुमार प्रणय को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिये अमित कुमार ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिए।
स्कोरकार्ड:-
रैनबो.सी.सी:- 205/8 (35) ओवर्स
राहुल रंजन:- 44 रन (51 गेंद)
प्रशांत कुमार प्रणय :- 35 रन (40 गेंद)
अजीत कुमार:- 31* रन (42 गेंद)
सन्नी कुमार:- 5 ओवर 26 रन 3 विकेट
अजीत कुमार:- 7 ओवर 36 रन 1 विकेट
पी.एम.सी.एच:- 137/10 (25.3 ओवर्स)
सुशील कुमार:- 37 रन (46 गेंद)
यशु कुमार:- 16 रन (26 गेंद)
प्रशांत कुमार प्रणय:- 7 ओवर 36 रन 5 विकेट
आयुष राज:- 3 ओवर्स 10 रन 2 विकेट



Post Comment