खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में एलबीएस सीसी ने टॉस जीता और कुमार सीसी को पहले बैटिंग का न्योता दिया। कुमार सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाये। जवाब में एलबीएस सीसी की टीम 17.5 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आर्यन कुमार (41 रन, दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में एलायंस सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 26.4 ओवर ममें रुपेश के 43 रन की मदद से सभी विकेट खोकर 168 रन बनाये। जवाब में नवशक्ति निकेतन की टीम 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। विजेता टीम के शिव शक्ति कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिटीजन सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाये। जवाब में वाईएसी सिटी की टीम 17.4 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बना कर मैच जीत लिया। हिमांशु कुमार (32 रन, तीन विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने।
संक्षिप्त स्कोर
नवशक्ति निकेतन : 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन, साकेत अर्पित 26,मंजीत किशोर 21,आकाश दीप 21, अतिरिक्त 13, तेज प्रताप 1/35, शिव शक्ति कृष्णा 5/30, आदित्य पांडेय 2/18, हर्ष राज 2/10
मंगल तालाब ग्राउंड
सिटीजन सीसी : 21.4 ओवर में 161 रन, धर्मवीर राजपूत 38, मनीष कुमार 24, राहुल राज, प्रेयांश राज 38,अंकित कुमार 12, अतिरिक्त 19,कृष्णा राज 1/24,हिमांशु कुमार 3/44, सोनू तिवारी 1/19,गौतम 1/34, अमित कुमार 2/16
वाईएसी सिटी : 17.4 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन, पंकज साह 29, रौशन कुमार 33,हिमांशु कुमार 32,रितिक राज 25, अतिरिक्त 21, युवराज 1/40, सुमित कुमार 3/27, पवन कुमार 1/30, चंदन कुमार 2/39
Post Comment