Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में वाईसीसी जीता, पीयूष चमके

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में शुक्रवार को खेले गए मैच में वाईसीसी ने सिटी स्टूडेंटस क्लब को 22 रन से पराजित किया।
खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वाईसीसी ने पहले बैटिंग करते हुए पीयूष के 58 रन की मदद से 32.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रन बनाये। जवाब में सिटी स्टूडेंट्स क्लब की टीम 28.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी : 32.4 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट पीयूष 58,सौरभ कुमार 18,आकाश कुमार 20,मेहुल 38,उत्कर्ष 10,अतिरिक्त 21आशीष आनंद 1/40, अनीस कुमार 5/34,रोहित राज 2/9
सिटी स्टूडेंट्स क्लब : 28.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट कार्तिक राज यादव 16, पवन आर्यन 14,रोहित राज 34,अमन प्रकाश 10,राजीव 18,साफवन 19, अतिरिक्त 21, सुशांत आजाद 2/34, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/43, पीयूष 4/45,रोहित पांडेय 1/1

24 जून का मैच
खेमनीचक ग्राउंड : केडिया इलेवन बनाम शर्मा स्पोर्टिंग

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment