अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम अमन के अगुवाई में बेगूसराय रवाना
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा U-16 जिला स्तरीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है, टीम मैनेजर गोपेश सिन्हा को बनाया गया है अररिया की टीम बेगुसराय के लिए आज रवाना हो गई ,सीमांचल जोन के सभी मैच बेगूसराय में आयोजित होंगे, जहां अररिया को अपने ग्रुप में 4 मैच खेलने हैं।
अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार विश्वास (बासु दा) बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, चांद आजमी, सत्येंद्र शरण, अमित सेनगुप्ता, अनामी शंकर, परवेज आलम, रविशंकर दास, गोपाल झा,अशोक मिश्रा, तनवीर आलम ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी एव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
टीम इस प्रकार है:-
अमन राज (उपकप्तान) गौरव कुमार, उज्जवल राज, कृष कुमार गौरव कुमार 2, प्रणव कुमार, हर्ष कुमार आर्यन राज, शिवम कुमार झा, आदर्श सिन्हा (कप्तान) अक्षय कुमार विश्वास, मोहम्मद फैजान, भुषन कुमार, ऋषभ कुमार, अमन मिश्रा, पंकज कुमार साह,। यह जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता गुप्ता ने दी।



Post Comment