Loading Now
×

बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 मिथिला जोन टूर्नामेंट का शानदार आगाज, दरभंगा 4 विकेट से जीता

वैशाली :बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में श्यामल सिन्हा अंडर 16 मिथिला जोन के उद्घाटन मैच सीतामढ़ी और दरभंगा के बीच खेले गए मैच में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 4 विकेट से हराया।

डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीतामढ़ी का शुरुआत अच्छी नहीं रही है । सलामी बल्लेबाज मनमोहन 0 रन, तात्या 1 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज एमडी अफजल 11 रन और वैभव 13 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए । निचले क्रम के बल्लेबाज शिवानंद 29 रन और आलोक 12 रन के बदौलत 39 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गए ।दरभंगा के तरफ से शुभम 2 विकेट , एमडी नायब 3 विकेट , हर्षिर 2 विकेट , अनिकेत 2 विकेट लिए ,

लश्य पीछा करने उतरी दरभंगा के सलामी बल्लेबाज सुंदरम 5 रन अनिकेत 22 रन बनाकर आउट हो गए । इन दोनो बल्लेबाज को आउट होने के बाद जय शंकर 12 रन प्रियांशु 15 रन अनिकेत 11* रन और प्रतृत्य 16 रन के बदौलत 27 ओवर में 6 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली , सीतामढ़ी के तरफ से वैभव 1 विकेट, आलोक कुमार एक विकेट , शिवनंदन गिरी 2 विकेट लिए । आज का मैच का उद्घाटन समाजसेवी हारीश खान , राजूखान , फैजान खान एवं वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने किए

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment