Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में  क्रिसेंट सीसी विजयी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ (अध्यक्ष गुट) द्वारा पटना में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में मंगलवार को खेले गए मैच में क्रिसेंट सीसी ने केडिया एकादश को 8 रन से हराया। विजेता टीम के रंजन (67 रन, एक विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस केडिया एकादश ने जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। क्रिसेंट सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए  37 ओवर में 7 विकेट पर 233  रन बनाये। रंजन ने 67 व सुजल ने 51 रन की पारी खेली।
जवाब में केडिया एकादश की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से वीजेडी पद्धति से केडिया को 18 ओवर में 160 रन का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन निर्धरित ओवर में टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और क्रिसेंट सीसी की टीम यह मैच 8 रन से जीत लिया।
संक्षिप्त स्कोर
क्रिसेंट सीसी : 37 ओवर में 7 विकेट पर 233 रन, रंजन 67, सुजल कुमार 51, राहुल सिंह 23, रिषिकेश यदुवंशी 18, अखिल 26, पिंटु विराट नाबाद 24, अतिरिक्त 30, जयकांत 2/30, अंकित सिंह 1/30, सचिन कुमार रंजन 1/40, शुभम 1/51, हिमांशु राज 1/22
केडिया एकादश: 18 ओवर में सात विकेट पर 151 रन, प्रिंस राज सिंह 11, हिमांशु राज 21, जयकांत 35, अतिरिक्त 21, राहुल सिंह 1/33, हरिकेश यदुवंशी 2/31
जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मैच का कार्यक्रम
खेमनीचक ग्राउंड
29 जून: क्रिसेंट सीसी बनाम वाईसीसी
30 जून : शर्मा स्पोर्टिग बनाम सिटी स्टूडेंट क्लब

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment