इस बात को एक-एक लोगों को समझना होगा तभी बीसीए की प्रगति की गाड़ी पटरी पर तेजी से दौड़ेगी। बीसीसीआई के सत्र 2023-24 के घरेलू मैच का बीसीए द्वारा आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों को सफल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इस वर्ष बिहार टीम का हर वर्ग में परफॉरमेंस पहले से बेहतर बनाया जाए इस पर दोनों के बीच चर्चा हुई और सुझाव सामने निकल कर आया जिस पर अमल कराने की बात कही गई।
साथ ही बिहार के क्रिकेट को गर्त में धकेलने के प्रयास में जुटे शरारती तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसने पर विशेष चर्चा हुई और बीसीए के विरोधी लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने की भी रणनीति बनायी गई।
Post Comment