Loading Now
×

बीसीए की जेनरल मीटिंग की तैयारी पूरी, बैठक कल ।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी के अध्यक्षता वाली बीसीए की जेनरल मीटिंग की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी है।बैठक कल शुक्रवार को अपराहन 1:30 ( डेढ़ ) बजे से राजधानी के पाटलिपुत्र में संघ के कार्यालय में होगी।

बीसीए के मुख्य प्रवक्ता एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बताया की मीटिंग अपने तय एजेंडे के अनुसार होगी।बैठक में बीसीए से मान्यता प्राप्त कुल 38 जिला संघो के प्रतिनिधि भाग लेंगे।साथ ही विशेष आमंत्रित के रूप में बीसीए के अन्य पधाधिकारों को बुलाया गया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment