Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट : डुमरा क्रिकेट क्लब शानदार 4 विकेट से जीता

सीतामढ़ी : जानकी स्टेडियम में डुमरा क्रिकेट क्लब तथा सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में डुमरा क्रिकेट क्लब ने शानदार 4 विकेट से जीत दर्ज की। दोनो टीमों के बीच हुए इस मैच का शुभारंभ सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्री मणेश कुमार मीना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा शुभकामनाएं दी।

35 ओवर के निर्धारित इस मैच में डुमरा क्रिकेट क्लब के कप्तान राजेश कुमार झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों का साथ न मिलने के बावजूद आदित्य के 25 तथा शुभम के 21 रनों के बदौलत एसपीसीसी की पूरी टीम 28वे ओवर में महज 128 रनों पर सिमट गई। डीसीसी की तरफ से सर्वाधिक राजेश ने 3
व प्रियांशु ने 3 विकेट चटकाए ।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की टीम ने शहाब अली के 42 , सुंदरम के 17 तथा वैभव के 15 रनों के बदौलत 30 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । वहीं एसपीसीसी की तरफ से सौरव ने 2 तथा विपिन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । मौके पर स्पोर्ट्स प्रोमोटर श्याम किशोर प्रसाद, मैच संचालक विवेक मिश्रा तथा निरीक्षक विजयेंद्र भूषण उपस्थित थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment