Loading Now
×

स्वतंत्रता दिवस पर खेला जाएगा फुटबॉल प्रदर्शनी मैच

Patna: पटना फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी पीएफए के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने दी. पीएफए के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि यह मैच स्थानीय वीर कुंवर सिंह पार्क में बिहार के बाहर से आने वाली मेहमान टीम व पटना एकादश के बीच खेला जाएगा.

पटना टीम के चयन को नौ सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है. इस समिति में विद्या भूषण सिंह चैयरमैंन, श्याम बाबू यादव संयोजक, सुनील कुमार, गोपीनाथ दत्ता, संजय कुमार दयाल, संतोष कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, रविशंकर कुमार व वीके सिंह सदस्य के रूप में होंगे.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment