Loading Now
×

स्वतंत्रता दिवस प्रदर्शनी फुटबॉल मैच के लिए पटना टीम घोषित

पटना, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना फुटबॉल संघ द्वारा एक प्रदर्शनी एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा। इस मैच के लिए पटना एकादश टीम की घोषणा राहुल यादव के नेतृत्व में कर दी है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रामईश्वर प्रसाद ने दी।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस मैच में मेजबान पटना एकादश का मुकाबला बनारस एकादश (यूपी) से होगा। मैच अपराह्न 3.30 बजे से हार्डिंग पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में खेला जायेगा।

टीम की घोषणा करते हुए चयन समिति के चेयरमैन विद्याभूषण सिंह ने बताया कि संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी राज मिल्क एफसी के राहुल यादव टीम के कप्तान होंगे।

पूरी टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर : राहुल यादव (राज मिल्क, कप्तान),साजिद कुरैशी (पटना वारियर्स)।
डिफेंडर-अजय कुमार (सिविल ऑडिट), मनीष यादव (पटना वारियर्स), गौरव मौर्या (सिविल ऑडिट), शंकर कुमार (सिंह इलेवन), आयुष राज (सिटी एसी), नीरज कुमार (राज मिल्क),अमरजीत कुमार, गौतम कुमार (दोनों सिटी एसी)।
मिडफील्डर : सुजल कुमार (सिटी एसी), विक्की कुमार, अमन कुमार (दोनों एनर्जी योगा), श्रीकांत शर्मा, सहर्ष कुमार (दोनों पटना वारियर्स)।
अग्रिम पंक्ति : मो आरिफ (सिविल ऑडिट), सरयू कुमार (एसडीएफसी), प्रिंस कुमार (इनर्जी योगा)।
कोच-संजय कुमार दयाल, सहायक कोच-प्रशांत कुमार, मैनेजर-गोपीनाथ दत्ता।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment