Loading Now
×

तीन दिवसीय मेजर ध्यानचंद स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट 27 अगस्त से

पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के बैनर तले आगामी 27 अगस्त से पटना में तीन दिवसीय मेजर ध्यानचंद स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

इस बात की जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कुल 4 टीमों को खेलने की अनुमति दी गई है। भाग लेने वाली टीमें पाटलिपुत्रा पैटियर्स, मगध फ्रंट रनर, ब्रेव कुंवर, शेरे सीमांचल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और तीसरा दिन फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment