Loading Now
×

बिहार सचिवालय क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल 30 सितंबर से ऊर्जा स्टेडियम में

पटना : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट्स 2023-24 के तहत आगामी 15-21 दिसम्बर, 2023 को दिल्ली में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय क्रिकेट टीम की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है, इसलिए बिहार के सभी जिलों के स्थायी कर्मचारी, जो बिहार सरकार मे कार्यरत हों, उन्हें क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।

आगामी 30-09-23 से दिनांक 01-10-23 तक ऊर्जा स्टेडियम, पटना में सुबह 08.00 बजे से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।उक्त जानकारी सचिव सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन, बिहार, पटना द्वारा दिया गया है।

Post Comment