Loading Now
×

बीसीए की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की पहली जीत, बेबी रोजी ने झटके 5 विकेट

पटना, 12 अक्टूबर : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में आयोजित बीसीसीआइ की महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में बिहार ने मिजोरम को 184 रनों से रौंंद कर पहली जीत दर्ज की। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 237 रन बनाए। कप्तान याशिता सिंह ने 49 गेंदों में आठ चौके व एक छक्का की मदद से 54 रन की पारी खेली। वैभवी यादव ने 36, खुशी गुप्ता ने नाबाद 31, ममता कुमारी ने 21, बेबी रोजी ने 23 रन का योगदान दिया।
जवाब में मिजोरम की टीम 23.3 ओवर में 53 रन पर सिमट गई। बिहार की ओर से बेबी रोजी ने आठ रन देकर पांच विकेट लिए और हरफनमौला खिलाड़ी की अहम भूमिका निभाई। वैभवी यादव को दो, रिशू को एक विकेट मिला। दो खिलाड़ी रन आउट हुई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment