Loading Now
×

U-19 वीनू मांकड़: बिहार ने मणिपुर को 126 रनों से हराया,बासुदेव का पंच, वैभव भी चमके

पटना: चंडीगढ़ में खेले जा रहे वीनू मांकड़ U-19 एक दिवसीय टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने मणिपुर को 126 रनों से हरा दिया। वर्षा से बाधित मैच को 50 की जगह 23 ओवर का कर दिया गया।

टॉस जीतकर मणिपुर ने बिहार को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वैभव सूर्यवंशी के 72 रन, यश प्रताप और हिमांशु 21-21 रन के बदौलत बिहार की टीम 23 ओवर में छ्ह विकेट 150 का स्कोर खड़ा किया। मणिपुर की ओर से जोयहेन्बा ने 2 विकेट, दानिश और जोयराज ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब उतरी मणिपुर की टीम महज 24 रनों पर आल आउट हो गई। मणिपुर के एल अंश सिंह ने 4, रोबिनशन ने 6, जोयराज ने 5 रन, दानिश और जोडश ने 2-2 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। बिहार की ओर से वासुदेव ने 5 विकेट, अनूप और विवेक ने 2-2 विकेट तथा सुमन कुमार ने एक विकेट लिया।

Post Comment