Loading Now
×

U-19 महिला वर्ग: अंतिम मैच में बरोदा से हारी बिहार

पटना: विजयनगरम, आंध्र प्रदेश के कंदुकुरी क्रिकेट एकेडमी में खेले गए अंतिम मैच में बिहार U-19 महिला वर्ग की टीम को बरोदा से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 135 का स्कोर खड़ा किया , जिसके जवाब में बरोदा की टीम 22.1 ओवर में तीन विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

बिहार की ओर से याशिता 47 रन, ममता कुमारी पटेल 51 रन, नंदिनी यादव 11 रन और बेबी रोज़ी के 8 रन के बदौलत बिहार की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनायी। बरोदा की ओर से आर्या मेहरा 3 विकेट, आध्या हिंगू ने 2 विकेट तथा नृपा और हेटवी ने एक-एक विकेट लिया।

बरोदा की टीम ने 22.1 ओवर में धारती 60 रन, मेसवी पोकर 37 रन, निधि 11 रन और आटोशी 14 रन तथा प्राप्ति 9 रन दोनों नाबाद के बदौलत इस मैच को अपने नाम कर लिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment