Loading Now
×

राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन में बिहार बालिका टीम को 5वां स्थान

पटना : भिलाई ( छत्तीसगढ़ ) में खेली जा रही 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में बिहार की बालिका टीम ने महाराष्ट्र व मेजबान छत्तीसगढ़ को पराजित कर 5वां स्थान प्राप्त किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इससे पूर्व चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु से हार का सामना करना पड़ा। बिहार बालिका टीम की ओर से कप्तान काजल,मुस्कान,दिव्या,खुशी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के आशुतोष कुमार को “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स एवार्ड” से पुरस्कृत किया गया।

Post Comment