Loading Now
×

बिनू मांकड़ U-19: रोमांचक मुकाबले में जम्मू- कश्मीर ने बिहार को 5 रनों से हराया।

पटना: चंडीगढ़ में बिनू मांकड़ U-19 एक दिवसीय टूर्नामेंट के अंतिम मैच में बिहार की टीम जे एंड के, से संघर्ष पूर्ण मुक़ाबले में पाँच रनों से हार गई। इस मैच में टॉस जीतकर जे एंड के की टीम 37.1ओवर मे 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जवाब में बिहार की टीम 44.5 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जे एंड के की ओर से ए आर खजूरिया ने 61, मौसूब मोहद भट्ट ने 32, अब्दुल बसित लोन और सलमान अहमद ने 13-13, और रिक्की जेटली ने 19 नाबाद रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। बिहार की ओर से सत्यम कुमार ने 4, सुमन और अनूप ने 2-2, तथा विवेक और वासुदेव ने 1-1 विकेट लिया।

185 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बिहार की टीम 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तौफीक 63 रन, वैभव 27 रन, अनिमेष 26 रन, विवेक यथार्थ 18 रन, दीपेश गुप्ता 16 रन बनाकर आउट हुए। जे एंड के की ओर से सलमान अहमद बक्शी ने 3, ऋत्विक जेटली और तजमूल हसन 2-2, ए आर खजूरिया और लाइथ अगस्त ने 1-1 विकेट लिए।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment