सिवान एथलेटिक्स संघ का चुनाव सम्पन्न
पटना : बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के आदेशानुसार सिवान ज़िला एहलेटिक्स संघ का वार्षिक आम सभा बैठक में राज्य संघ द्वारा भेजे गए आब्जर्वर श्री दिलीप कुमार एवं रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अधिवक्ता श्री दाऊद अली की निगरानी में जिला कार्यकारणी समिति का चुनाव लक्ष्मीपुर स्थित स्थानीय होटल सलेक्ट एवं मैरेज हॉल के सभागार में सम्पन्न कराया गया ।
जिसमे एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर में अध्यक्ष पद हेतु डॉ ख़्वाजा एहतेशाम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पदम बिलोचन गिरी, उपाध्यक्ष के पांच पद हेतु श्री जावेद अशरफ खान, विकास तिवारी, डॉ आसिफ हुसैन, सुप्रभात श्रीवास्तव, चंद्रमोहन तिवारी, ज़िला सचिव डॉ अमीर उल हक़ शम्स, सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी श्री विनय कुमार, जॉइन सचिव के पांच पद के लिए अधिवक्ता श्री कबीर अहमद, अधिवक्ता दाऊद अली, श्री साबिर ईमाम वारसी, श्री गोविंद कुमार गुप्ता, श्री जमशेद अली एवं कोषाध्यक्ष के पद हेतु सुश्री पूजा कुमारी तथा एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर के एक मात्र पद पर श्री मोहम्मद सादिक़ का चयन सर्व सम्मति से किया गया ।
एग्जीक्यूटिव सदस्यों के चयन पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री डॉ एहतेशाम अहमद ने कार्यकारणी समिति का विस्तार करते हुए आम सदस्यों की समिति एवं तकनीति एवं गैर तकनीकी अधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें संरक्षक के रूप में श्री राजेश कुमार गुप्ता, सभापति के रूप में डॉ के.एहतेशाम अहमद, उपसभापति के रूप में अनूप कुमार रॉय, मुख्य तकनीकी निर्देशक श्री विनय कुमार, तथा तकनीकी ऑफिसियल (ट्रैक इवेंट) में विजय प्रताप सिंह, सुश्री पूजा कुमारी, विवेक कुमार, अभिमन्यु कुमार, शिवम कुमार, तथा तकनीकी ऑफिसियल (फ़ील्ड इवेंट) श्री पदम बिलोचन गिरी, श्री अरिंदम चटर्जी, ओमकार नाथ तिवारी, सफीर उल हक़ सिद्दीक़ी, तथा टी.आई.सी. अधिकारी के रूप में डॉ आमिर उल हक, पूजा कुमारी एवं कमिटी मेंबर के रूप में सिद्धि कुमार, अंजली कुमारी , सूरज कुमार, अनमोल कुमार को चुना गया ।
ज़िला अध्यक्ष डॉ एहतेशाम ने बताया कि सिवान ज़िले में चुनाव के माध्यम से समिति का गठन से खेल कार्यो में नई दिशा मिलेगी और सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारियों के साथ करेंगे ।
उन्होंने बताया कि आगामी 27वीं ज़िला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और कार्यो को सम्पन्न करने का प्रण लिया ।



Post Comment