Loading Now
×

सिनीयर महिला टी-20: वर्षा से बाधित मैच में वी जे डी मेथड से बिहार पर झारखंड की हुई जीत

पटना: वर्षा से बाधित बिहार और झारखंड के बीच हुए सिनीयर महिला वर्ग की टी-20 मुक़ाबले में वी जे डी मेथड से हुए निर्णय में झारखंड को 39 रनों से जीत हासिल हुई।

सेंट ज़ेवियर के सी ए ग्राउंड त्रिवेन्द्रम में हुए इस मैच में बिहार ने टॉस जीत कर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 72 रन बनाए, जबकि झारखंड की टीम 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना चुकी थी, कि मैच को वारिस के कारण रोक देना पड़ा और अंत में हार जीत का निर्णय वी जे डी मेथड से हुआ, जिसमें झारखंड को 39 रनों से जीत मिली।

Post Comment