Loading Now
×

सिवान जिला लीग : स्पोर्ट्स क्लब व सनशाइन क्रिकेट क्लब विजयी

  • स्पोर्ट्स क्लब ने स्पार्टन क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।

  • वही सनशाइन क्रिकेट क्लब ने ज्ञान भैरव क्रिकेट एकेडमी को 46 रन से हराया।

सिवान :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही सिवान जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में स्पोर्ट्स क्लब ने स्पार्टन क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पे 149 रन बनाएं। स्पार्टन की तरफ से नन्दन ने 51 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से अरबाज ने 3 विकेट, अशरफ को 2 विकेट मिला।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब 27 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पे 150 रन बना लिए। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से सहबाज ने 40 और अबुल फरह ने 32 रन का योगदान दिया। स्पार्टन के तरफ से मिंकु ने 2 विकेट लिया । मैन ऑफ़ द मैच स्पोर्ट्स क्लब के अरबाज को दिया गया।

वही मैरवा में खेले जा रहे मंगलवार के दूसरे मैच में सनशाइन क्रिकेट क्लब ने ज्ञानभैरव क्रिकेट एकेडमी को 46 रन से हराया। टॉस जीतकर सनशाइन क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में 145 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सनशाइन के तरफ से बब्लू सिंह ने 49 रन और जावेद ने 18 रन बनाएं। ज्ञान भैरव के तरफ से सत्यम ने 5 विकेट और ऋतिक ने 2 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी ज्ञान भैरव की टीम 99 रन ही बना कर ऑल आउट हो गई। ज्ञान भैरव के तरफ से मोनू ने 16 और फरहान ने 13 रन का योगदान दिया। सनशाइन के तरफ से हरीश ने 3 और राजू ने 2विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच सनशाइन के हरीश को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment