Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में देसरी क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में देसरी क्रिकेट क्लब ने यूथ क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज आदर्श 5 रन और कप्तान दीपेश 15 रन बनाकर आउट हुए । मध्यक्रम के बल्लेबाज जयंत 11 रन और अनीश 12 को छोड़कर कोई नहीं बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं कर पाए । पूरी टीम 27 ओवर में सभी विकेट खो कर 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। देसरी क्रिकेट क्लब के तरफ से सूरज 2 विकेट ,आकाश 3 विकेट यत्नवीर 3 , एमडी चमन 2 विकेट लिए ।

लश्य का पीछा करने उतरी देसरी क्रिकेट क्लब ने सलामी बल्लेबाज रंजीत 0 रन , सूरज 4 रन जल्द आउट हो गए । अनुरूकम 10 रन नॉट आउट और आकाश 72 नॉट आउट के बदौलत मात्र 8 में ओवर में 2 विकेट खो कर 101 रन बनाकर लश्य की प्राप्ति कर ली। यूथ क्रिकेट क्लब के तरफ से अनीश 1 विकेट और आदित्य 1 विकेट लिए , देसरी क्रिकेट क्लब के आकाश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment