Loading Now
×

मोइनुल हक ट्रॉफी के लिए पटना टीम की सूची जारी

पटना : मोतिहारी में आयोजित 71वीं स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोईनुल ह​​क ट्रॉफी के लिए पटना टीम की घोषणा कर दी गई. इस बाती की जानकारी पीएफएफ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने दी. सचिव मनोज कुमार ने बताया कि सिविल आॅडिट के स्ट्राईकर व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी आरिफ खान पटना टीम के कप्तान होंगे. संयुक्त सचिव गोपीनाथ दत्ता टीम मैनेजर व स्टेट बैंक के पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी संजीव कुमार सिंह टीम के कोच होंगें.पटना अपना पहला मैच 24 दिसंबर को जमुई से चकिया में खेलेगी.

टीम इस प्रकार है—

गोलकीपर मो. फैमी (सिविल आॅडिट), साजिद रजा कुरैशी (पटना वारियर्स)डिफेंडर— गौरव मौर्या, अजय कुमार, मुशरफ परवेज, अंकित कुमार राय सिविल (सभी आॅडिट), ईश्वर चंद आईच (जीएसी), शंकर कुमार (सिंह एलेवन),मिडफिल्डर— शशिकांत चौहान, अंकित कुमार राज मिल्क, सहर्ष कुमार (पटना वारियर्स), अभिजीत कुमार व लॉरेंस टुड्डू (इंम्पिरियल सॉकर),फारवर्ड— आरिफ खान कप्तान, रफेल सोरेन (सिविल आॅडिट), मो. दिलशेर, मो. तौहिद राज मिल्क, सरयू कुमार (एसडीएफसी), प्रिंस कुमार (एनर्जी योगा), अमजद अफताब अंसारी (पटना वारियर्स).
टीम कोच: संजीव कुमार सिंह, टीम मैनेजर— गोपीनाथ दत्ता.

Post Comment