Loading Now
×

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में रायल टाइगर जूनियर 9 विकेट से जीता

  • जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में रायल टाइगर जूनियर ने भारती जूनियर को 9 विकेट से हराया
  • कल 26 दिसंबर को सी पी एन जूनियर और राइजिंग स्टार जूनियर के बीच मैच होगा।

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का दूसरा मुकाबला रॉयल टाइगर जूनियर और भारती जूनियर के बीच खेला गया । टॉस जीतकर भारती जूनियर के कैप्टन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित के अर्द्धशतकीय पारी, शानदार 62 रनों की मदद से टीम ने सभी विकेट गंवा कर 123 रनों का स्कोर खङा किया । रॉयल टाइगर के गेंदबाज प्रतीक राज ने 4 विकेट लिया ।

124 रनों के लक्ष्य के जवाब में खेलते हुए रॉयल टाइगर की टीम ने प्रतीक राज के शानदार अर्द्धशतक 60 रनों की मदद से यह लक्ष्य 20.3 ओवरों में हीं प्राप्त कर लिया । इस तरह से आज का मैच रॉयल टाइगर जूनियर ने 9 विकेट से जीत लिया । गेंदबाजी में 4 विकेट एवं बल्लेबाजी में 60 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले रॉयल टाइगर जूनियर के प्रतीक राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

कल जूनियर डिवीजन का तिसरा मैच राइजिंग स्टार जूनियर और सी पी एन जूनियर के बीच खेला जाएगा। आज मैच के दौरान सचिव नवीन कुमार, संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, क्लब पदाधिकारियों में सुरेश सिंह, अजीत सिंह, अनिल झा, संजीव सिंह, पूर्व क्रिकेटर उपेन्द्र राय, राजेश उर्फ डेंजर, धीरज सिंह, राम दर्शन महतो इत्यादि सहित सैकङों क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

Post Comment