बिहार रणजी टीम आशुतोष अमन के अगुवाई में घोषित
पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत बिहार में 5 जनवरी से बिहार बनाम मुंबई की टीम से हो रही है। मुंबई की टीम रहाणे की अगुवाई में आज पटना पहुँच गई है और आज ही बिहार क्रिकेट संघ अपनी टीम पहले मैच के लिए घोषित कर दी है।
बिहार क्रिकेट संघ ने अपनी रणजी टीम हर बार की तरह इस बार भी आशुतोष अमन के अगुवाई में घोषित किया है। उपकप्तान सकीबूल गणि को बनाया गया है। इस बार बिहार टीम प्लेट ग्रुप नहीं बल्कि इलीट ग्रुप में खेल रही है और बिहार को मेजबानी भी मिली है।
बिहार रणजी टीम इस प्रकार से है :-
आशुतोष अमन(कप्तान ), सकीबूल गणि(उपकप्तान),विपिन सौरभ, बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह,रविशंकर, ऋषभ राज,नवाज़ खान, विपुल कृष्णा,आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी,सरमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह।



Post Comment