अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11 ने 67 से जीत दर्ज की।
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज चौथा मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11और एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकि हाट के बीच खेला गया टाँस फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11 ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
35-35 के इस मैच में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11 29ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाने में कामयाब रही।फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11 के बल्लेबाज सात्विक ने 61 राजा और शिवम ने 21–21 रन बनाए । एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकि हाट के गेंदबाज नुरुल्लाह 3 संतोष और रेजा ने 2–2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकिहाट के बल्लेबाजों ने 16 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाया एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकिहाट बल्लेबाज ईमरान ने 25 रन और अमरजीत ने 16 रन बनाए।फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ईमरान 11 के गेंदबाज आर्यन ने 4, अमित ने 3 और राजा ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर उज्ज्वल और श्रवण थे स्कोरिंग अमन ने किया इस अवसर पर अररिया ज़िला संघ के संयुक्त सचिव अनामी शंकर, तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की शिवम, फैजल, अमन यादव ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।



Post Comment