Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में आयुष इलेवन ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज पांचवा मैच आयुष 11और यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टाँस यंग टाऊन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

30-30 के इस मैच में यंग टाऊन क्रिकेट क्लब 26 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाने में कामयाब रही। यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नवीन ने 33 और नीरज ने 17 रन बनाए । आयुष 11 के गेंदबाज लव और कुंदन ने 3–3 और राज ने 2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी खेलने उतरी आयुष 11 के बल्लेबाजों ने 23 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाया कर जीत दर्ज की। आयुष 11 बल्लेबाज श्रवण ने 44 रन और संतोष ने 22 रन बनाए।यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शनौर ने 2, विकेट लिए।

मैच के अंपायर निशार और अनामी शंकर थे स्कोरिंग गौरव ने किया इस अवसर पर अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता , मिर्तुंजय , अश्वानी, तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की सुमित, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Post Comment