Loading Now
×

शिवहर जिला सिनियर डिविजन लीग में गुरु द्रोण सीसी 22 रनों से जीता

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 के सिनियर डिविजन के एक अहम मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 22 रनों से हराया।

गुरु द्रोण के बल्लेबाज विद्यासागर और राइजिंग स्टार के बल्लेबाज शिवम् झा ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली । गुरु द्रोण के हर्ष ने झटके 3 विकेट। जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के चौदहवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरु द्रोण बल्लेबाज विद्यासागर के 60 रनों की मदद से टीम ने 28 ओवरों में सभी 10 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर बनाया ।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20वें ओवर में 139 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ एकमात्र शिवम झा ने अर्द्धशतकीय पारी (53 रन) खेली, बाकी कोई भी बल्लेबाज शिवम् का साथ नहीं दे सका । इस तरह से जिला क्रिकेट लीग का अपना पहला मैच खेल रही गुरु द्रोण की टीम ने राइजिंग स्टार को 22 रनों से हराकर जीत का खाता खोला ।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी (5.4 ओवर, 19 रन, 4 विकेट) करने वाले हर्ष को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।शनिवार को सिनियर डिविजन का पंद्रहवां मैच मां भवानी क्रिकेट क्लब एवं गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment