Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 9 विकेट से विजयी

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज ग्यारहवां मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू और यंग आयुष 11 के बीच खेला गया आयुष 11 ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

35-35 के इस मैच में आयुष 11 35 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब रही। आयुष 11 के बल्लेबाज सुजल ने 68 , संतोष ने 44 रन बनाए ।अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज , साकिब ने 5, अशरफ ने 3 और निशार ने 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाजों ने 28 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना कर 9 विकेट से जीत अपने नाम की। अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बल्लेबाज जैद ने नाबाद 102 ने पंकज नाबाद 52 रन बनाया। आयुष 11 के गेंदबाज कुंदन ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनामी शंकर थे स्कोरिंग पंकज ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल, अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता,मनीष मन्नू , विक्की , श्रवण, सुमित , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment