Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब 68 रनों से जीता

  • ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले गुरु द्रोण के विद्यासागर बने मैन ऑफ द मैच।

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के पंद्रहवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरु द्रोण बल्लेबाज गौरव के 44, विद्यासागर के 40 एवं अभिनव कश्यप ने 39 रनों की मदद से टीम ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रनों का स्कोर बनाया । मां भवानी टीम के मोहम्मद वसीम ने 3 विकेट लिया।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29वें ओवर में 176 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से अंकित ने 33, धर्मेंद्र ने 28, आकाश ने 24 एवं मो वसीम ने 23 रनों का योगदान दिया। इस तरह से गुरु द्रोण की टीम ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को 68 रनों से हराकर आज का यह मैच जीत लिया और प्वाइंट्स टेबल में 2 अंक और जोङ लिया ।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी एवं‌ गेंदबाजी (40 रन एवं 3 विकेट) करने वाले विद्यासागर को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल एवं प्रिंस मौजूद रहे।रविवार को सिनियर डिविजन का सोलहवां मैच मां भवानी क्रिकेट क्लब एवं गुरु नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment