Loading Now
×

सी के नायडू U23: अनुज राज का पंजा, दिल्ली को मिली पहली पारी में बढ़त

 पटना: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे सी के नायडू U23 टूर्नामेंट में दिल्ली टीम पहली पारी में 353 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में बिहार पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाई थी।

दूसरे दिन के दो विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुई दिल्ली की टीम के सुजल सिंह 99 रन बनाकर आउट हुए जबकि मयंक ने 27 रन और राघव सिंह ने 21 रन की पारी खेली।  अनुज राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 और मयंक ने 3 विकेट तथा अंकित और निशांत ने एक-एक विकेट लिए।

दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने आए बिहार के सलामी बल्लेबाज आयुष और हर्ष ने 54 रन का पार्टनरशिप करके बढ़िया शुरुआत दिलाया, उसके बाद हर्ष  12 रन बनाकर आउट हो गए, कप्तान अंकित राज दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए, अंकित राज भी 4 रन बना कर आउट हो गये , बिहार के सलामी बल्लेबाज आयुष अभी 48  रन और मयंक 10  रन बनाकर नाबाद खेल रहे है। दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनन और मयंक ने 1 विकेट चटकाए है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment