Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग : एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के बीसवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

स्टार सी सी के बल्लेबाज बल्लेबाज सुभम सिंह के 45 रन, सुभम तिवारी के 30 रन एवं मो इंतजार के 20 रनों की मदद से टीम ने 25 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। एलेवेन स्टार टीम के विनायक ने 3, धनंजय ने 2, बिबदेश ने 2 एवं पुष्कल ने 2 विकेट लिया।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अशफाक के तेज अर्द्धशतक (33 गेंदों पर 76 रन) एवं विकास के नाबाद 42 रनों की मदद से महज 13.2 ओवरों में हीं 163 रन बनाकर 7 विकेट से आज का यह मैच जीत लिया । स्टार क्रिकेट क्लब के मनीष सिंह ने 2 विकेट एवं कुश द्विवेदी ने 1 विकेट लिया ।

एलेवेन स्टार सी सी की तरफ से 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले अशफाक श को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल कांत एवं प्रिंस सिंह मौजूद रहे।गुरुवार दिनांक 19 जनवरी को सिनियर डिविजन का इक्कीसवां मैच संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब एवं एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment