Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में ईमरान इलेवन 8 विकेट से जीता

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज बीसवां ईमरान 11 और अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच खेला गया। टॉस अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

30-30 ओवर के इस मैच में अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड 27 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाई। अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बल्लेबाज शाहिद ने 33 राज श्री ने 15 रन बनाया। ईमरान 11 के गेंदबाज अमित, राजा और नंदन ने 2–2 विकेट चटकाए।

जबाबी पारी खेलने उतरी ईमरान 11 के बल्लेबाजों ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना कर 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। ईमरान 11 के बल्लेबाज राजा बाबू ने नाबाद 50, शिवम ने 13 रन बनाया। अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के गेंदबाज आयुष ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर संतोष और अनामी शंकर थे स्कोरिंग का कार्य फैजल ने किया।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

सी.के नायडू U-23: वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला,91 रन बनाए पर उत्तराखंड ने बिहार को हराया I

Next post

स्व. नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार और ड्रेस का अनावरण हुआ।

Post Comment