Loading Now
×

भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में अजय के पंजे से टीएनबी क्रिकेट क्लब विजयी

भागलपुर : सैनडिस कंपाउंड में आजाद क्रिकेट क्लब बनाम टीएनबी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यह मैच 30-30 ओवर का था।आजाद क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में 10 विकेट होकर 38 रन बनाए।टीएनबी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अजय कुमार ने 5 विकेट लिए। राजेश भारती ने 3, मुमताज आलम ने 1 विकेट लिया।

टीएनबी क्रिकेट क्लब ने 4 ओवर में तीन विकेट खोकर 40 रन जुटा लिए।
टीएनबी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में राजेश ने 9 ,राहुल द्रविड़ ने 7, एवं शुभम सचिन ने 4 बनाए।आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकुश ने 3 विकेट लिया।इस तरह टीएनबी क्रिकेट क्लब ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

आज के अंपायर शुभम कुमार एवं सचिन भारद्वाज थे। स्कोरर वीरू सिंह थे।कल का मैच लुसिड क्रिकेट क्लब बनाम उड़ान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

Post Comment