Loading Now
×

एलेवेन स्टार जूनियर बनी जूनियर डिवीजन शिवहर जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 जूनियर डिविजन के फाइनल मुकाबले में आज टॉस जीतकर एलेवेन स्टार जूनियर के कैप्टन अंशु ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20.3 ओवरों में पूरी टीम 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। एलेवेन स्टार जूनियर की तरफ से वरेण्यम ने 24 और सोनू ने 20 रनों का योगदान दिया ।

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी पी एन जूनियर की शुरुआत भी बेहद हीं खराब रही। एक समय 11वें ओवर में हीं सी पी एन जूनियर के 26 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे, लेकिन सिद्धार्थ और अखिल के बीच 8वें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 55 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम जीत के नजदीक पहुंच गयी, लेकिन 81 के स्कोर पर वरेण्यम द्वारा सिद्धार्थ को आउट करने के बाद सी पी एन जूनियर की पूरी टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 के जूनियर डिविजन के फाइनल में एलेवेन स्टार जूनियर ने सी पी एन जूनियर को 17 रनों से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

एलेवेन स्टार जूनियर की तरफ से 5 ओवरों में 6 रन देकर 4 विकेट लेने वाले विवेक कुमार को आज के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। जूनियर डिवीजन के विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन इत्यादि पुरस्कार लीग के सिनियर डिविजन के फाइनल मैच यानी 4 फरवरी को प्रदान किया जाएगा ।

आज के मैच में अंपायरिंग उत्पल कांत और प्रिंस सिंह द्वारा की गयी । जबकि मौके पर राणा सिंह, आदित्य, नितेश्वर मिश्र इत्यादि उपस्थित थे। आज का मैच लाइव किया गया। अब से 28 जनवरी, 31 जनवरी और 4 फरवरी के होने वाले सभी मैच लाइव किए जाएंगे। घर बैठे दर्शक क्रिकहिरोज ऐप पर या यूट्यूब पर जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 नाम से सर्च कर लाइव मैच का आनंद लें सकते हैं।

अब 4 दिनों के पश्चात् दिनांक 28-01-2024 , दिन रविवार को सिनियर डिविजन का एलिमिनेटर मुकाबला गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब और सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment