Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी 67 रन से जीता

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज तेईसवाँ फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी और यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

30-30 ओवर के इस मैच में फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी 29 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाई।फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज आदित्य ने 58 , सम्राट ने 36 और प्रियांशु 31 रन बनाया। यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नासिर 3, बदरूजमा और आकाश ने 2–2 विकेट चटकाए।

जबाबी पारी खेलने उतरी यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 26 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी और 67 रन से हार का सामना करना परा। यंग टाऊन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अबू अब्शर ने 33, और अमीत ने 14 रन बनाया। फोरबिशगंज क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अभिषेक और यशवर्धन ने 3–3, गौरव ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और उज्ज्वल थे स्कोरिंग का कार्य फैजल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल ,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Previous post

स्व. नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट आगाज,मधुबनी सदर जीता

Next post

रणजी ट्रॉफी: पहले दिन बिहार के गेंदबाजों का रहा दबदबा, केरल के बल्लेबाज श्रेयश गोपाल ने जमाया शतक।

Post Comment