Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट 157 रनों से जीता

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज चैबीसवां एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 25-25 ओवर के इस मैच में एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाई। एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बल्लेबाज सद्दाम ने 87 , मनोवर ने 57 और हामिद 29 रन बनाया। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज धुरूव 4, मिर्तुंजय ने 3 और संतोष ने 1 विकेट चटकाए।

जबाबी पारी खेलने उतरी नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 16 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 76 रन ही बना सकी और 157 रन से हार का सामना करना परा। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आदित्य ने 14, और कुश ने 10 रन बनाया।एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के गेंदबाज संतोष ने 4 सद्दाम ने 3 और रेजा ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर निशार और जैद थे स्कोरिंग का कार्य गौरव ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल ,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, अररिया ज़िला संघ के संयुक्त सचिव अनामी शंकर, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Post Comment