Loading Now
×

सी.के नायडू U 23: बिहार के अनुज राज का पंजा, बंगाल आठ विकेट पर 227 रन

 पटना : बंगाल क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम (कोलकाता) में खेले जा रहे सी के नायडू U23 टूर्नामेंट के बंगाल बनाम बिहार के मैच में बिहार ने टॉस जीतकर बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

 पहले बल्लेबाजी करने आयी बंगाल ने अपने 3 विकेट 25 रन अंदर ही खो दिए।  उसके बाद सलामी बल्लेबाज साहित्य और कप्तान प्रयास राय ने 96 रन का पार्टनरशिप कर बंगाल की पारी को सम्भाला।  बंगाल के तरफ़ से प्रयास राय ने 61 रन, साहित्य ने 51 रन और एरिंग रॉय ने  54* रन की पारी खेली।

बिहार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुज राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, बाशुदेव  और सूरज कश्यप ने भी आज के दिन 1-1 विकेट चटकाए। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक बंगाल का स्कोर सात विकेट पर 227 रन रहा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment