Loading Now
×

महात्मा गांधी स्मृति राज्यस्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट ढाका ने मोतिहारी को हराया

बेतिया : महात्मा गांधी स्मृति राज्यस्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट बेतिया(बड़ा रमना ग्राउंड) में ढाका ने मोतिहारी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

ढाका के कप्तान सेराज अनवर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रनों का स्कोर बनाया जिसमें यूसुफ नदीम ने सर्वाधिक 52,आशुतोष पांडेय 39,अनुपम कुमार 34 एवं नन्दन ने 27 समीर अख्तर का 8 रनों का योगदान रहा।ढाका के तरफ से अश्विनी और विशाल ने 2-2 एवं आजम खान को 1 विकेट हासिल हुआ।

जवाब में खेलते हुए ढाका ने अश्विनी के विस्फोटक 40,अंकेश मैच जिताऊ पारी नाबाद 31* प्रभांशु और अखिलेश 22-22 एवं आजम खान के 14 रनों के सहारे 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।
मोतिहारी के तरफ से एजाज अंसारी को 2,आशुतोष पांडेय,फैसल गणि,अमन मिश्रा, बादल कनौजिया को क्रमशः 1-1 सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ढाका टीम के खिलाड़ी अश्विनी को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment