रणजी ट्रॉफी: पहली पारी में बिहार पर आंध्र को मिली बढ़त, रिकी भुई व रशीद का अर्धशतक
पटना: पटना मे मोइनुल हक स्टेडियम में आंध्रप्रदेश और बिहार के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्र की टीम बिहार की पहली पारी के 182 रन के जवाब में, दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 313 रन बनाकर खेल रही है। आज के मैच में आंध्र की ओर से रिकी भुई और एस के रशीद ने अर्ध शतक बनाए।
आंध्र प्रदेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डी बी पारसनाथ 31 रन, यू एम एस गिरिनाथ 41 रन, हनुमाबिहारी 12 रन, रिकी भुई 58 रन तथा करण शिंदे 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एस के रशीद 76 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 39 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद है।बिहार की ओर से आशुतोष अमन और राघवेंद्र प्रताप ने 2-2 विकेट तथा सकिबुल गनी ने एक एक विकेट लिए।



Post Comment